मप्र में कोरोनावायरस: मुरैना के जिस कार्यक्रम में शामिल हुए थे 1500 लोग, वहां 10 पॉजिटिव मिले, भोपाल में आईएएस अफसर सहित 5 संक्रमित

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से पीड़ितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को यहां पीड़ितों की संख्या 131 हो गई है। इनमें भोपाल में एक आईएएस अफसर, तीन जमाती और एक पुलिसकर्मी में कोराना पाया गया है। वहीं मुरैना में एक ही परिवार के 10 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं भोपाल में एक मस्जिद से 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग यहां जुमे की नमाज अता करने जुटे थे।

मध्य प्रदेश का मुरैना जिला इंदौर के बाद दूसरा हॉटस्पॉट सेंटर बन गया है। शहर में शुक्रवार को 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। गुरुवार को 22 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से 8 महिलाएं और 2 पुरुष हैं। इस तरह यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या 12 हो गई है। इन लोगों के संपर्क में आए 11 लोगों को शुक्रवार को क्वारैंटाइन किया गया है। 

1500 लोगों के संपर्क में आया युवक
बता दें कि गुरुवार को दुबई से लौटे युवक और उसकी पत्नी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे। यह युवक जो दुबई के होटल में वेटर है, वो 17 को मुरैना आया, 20 मार्च को उसने अपनी मां की तेरहवीं रखी, जिसमें लगभग 1500 लोगों ने खाना खाया था। इसके बाद ये दोनों अपनी गली में लोगों से मिलते-जुलते रहे और संक्रमण फैलाते रहे।शुक्रवार को 10 नए कोरोना पॉजिटिव लोग इन्हीं के संपर्क में आए थे।  

प्रदेश में 131 पहुंची कोरोना पीड़ितों की संख्या
10 नए केस के साथ प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 131 हो गई है। इनमें से 89 सिर्फ इंदौर के हैं। भोपाल में 8, जबलपुर में 8, ग्वालियर में 2, शिवपुरी, छिंदवाड़ा और खरगोन में 1-1 लोग संक्रमित हैं। वहीं, मुरैना में 4 अप्रैल तक के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है। किसी को भी इस दौरान बाहर निकलने की अनुमति नहीं है।

आईएएस अफसर के पॉजिटिव मिलने से मंत्रालय में हड़कंप
जानकारी अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के एक अधिकारी को भी कोरोना होने की पुष्टि हुई है। अधिकारी अस्पताल में हैं और उनकी स्थिति सामान्य है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव पल्लवी जैन गोविल ने शुक्रवार की रात संवाददाताओं को बताया कि राज्य में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या 129 हो गई है। स्वास्थ्य संचालनालय के अधिकारी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उनका बुखार भी उतर गया है, वे पूर्णत: स्वस्थ्य हैं। उन्हें एहतियात के तौर पर अस्पताल में रखा गया है, वे दो दिन और अस्पताल में रहेंगे। गोविल ने आगे बताया जब चिकित्सक संबंधित अधिकारी को घर जाने की सलाह देंगे उसके बाद ही वह घर आएंगे। 

भोपाल की मस्जिद में नमाज पढ़ने इकट्ठा हुए 9 लोग गिरफ्तार
वहीं भोपाल में शुक्रवार को एक मस्जिद से 9 लोगों को कोरोनोवायरस लॉकडाउन और धारा 144 के तहत नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। प्रशासन और शहर काजी की अपील के बाद भी ये लोग नस्तरन बानो वाल विहार रोड स्थित मस्जिद में इकट्ठा हुए थे। न मानने पर पुलिस ने हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस इन लोगों से पूछताछ कर रही है।

5565 लोग होम आइसोलेशन में 
मध्य प्रदेश में 1455 लोगों के नमूने लिए गए, जिसमें 1086 की रिपोर्ट निगेटिव आए हैं। इसके अलावा 711 लोगों को अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है, जबकि 5565 लोग होम आइसोलेशन में हैं। वहीं, 15450 यात्रियों को निगरानी के लिए चिन्हित किया गया है। प्रदेश में कोरोना से प्रभावित 119 लोगों में से एक को छोड़ सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। इंदौर में एक मरीज की हालत गंभीर है।

भोपाल में दो मस्जिदों के इलाके कैंटोनमेंट घोषित
ऐशबाग क्षेत्र की रहमानिया और श्यामला हिल्स की अहाता रुस्तम खां मस्जिद के एक किमी क्षेत्र को कैंटोनमेंट (कोविड-19 इन्फेक्टेड एरिया) घोषित कर दिया गया है। श्यामला हिल्स के कैंटोनमेंट दायरे में सीएम हाउस भी आता है। हालांकि शहर में अब तक जो भी कोरोना पॉजिटिव मिले वो सभी पुराने शहर के ही हैं। प्रशासन ने शहर को सात जोन में बांटकर आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus in Madhyapradesh: 5 infected including IAS officer in Bhopal
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2R8DdDr
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments