कोविड-19 : मिस्र में लीबिया के पूर्व प्रधानमंत्री का निधन

काहिरा, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। लीबिया के पूर्व प्रधानमंत्री महमूद जिब्रिल का 68 वर्ष की आयु में मिस्र की राजधानी काहिरा में निधन हो गया। एक सूत्र ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि वह कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित थे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रविवार को सूत्र के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा, जिब्रिल कुछ समय पहले ही कोविड-19 से संक्रमित हुए थे और उनका निधन वास्तव में शनिवार देर रात हो गया था।

सूत्र ने कहा, हालांकि, रविवार को उनके निधन की आधिकारिक तौर पर पुष्टि की गई। इससे पहले कोरोनावायरस से संक्रमित होने के बाद उन्हें काहिरा के एक अस्पताल में 10 दिनों तक आइसोलेशन में रखा गया था।

लीबिया के पूर्व नेता मुअम्मर अल-गद्दाफी को हटाने और मारने के एक साल बाद वर्ष 2012 में गठित हुआ लीबिया के उदारवादी दलों का गठबंधन नेशनल फोर्सेस एलायंस के जिब्रील प्रमुख थे।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Kovid-19: Former Libyan Prime Minister Dies in Egypt
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2V6cSqN

Post a Comment

0 Comments