कोविड-19 के कारण ग्लोसेस्टशायर ने पुजारा के साथ रद्द किया करार

डिजिटल डेस्क, लंदन। इंग्लैंड क्रिकेट काउंटी ग्लोसेस्टशायर ने कोरोनावायरस के कारण भारतीय टेस्ट टीम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के साथ करार रद्द कर दिया है। क्लब ने एक बयान में कहा, हम 2020 सीजन में चेतेश्वर पुजारा की शानदार बल्लेबाजी नहीं देख पाएंगे। जैसा की आप जानते हैं कि मई-2020 तक कोई क्रिकेट नहीं होनी है। कोविड-19 का प्रभाव पूरे देश में इस समय बढ़ रहा है और हमें इसे लेकर हकीकत में रहना होगा क्योंकि हो सकता है कि बिना क्रिकेट का यह कार्यकाल बढ़ जाए। पुजारा को काउंटी के साथ छह चैम्पियनशिप मैच खेलने थे।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Gloucestershire canceled agreement with Pujara due to Kovid-19
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3ei9oum

Post a Comment

0 Comments