शारीब—तोशी ने अरिजीत सिंह के हिट गाने को किया रीक्रिएट

मुंबई, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। गायक और संगीतकार जोड़ी शारीब और तोशी ने एक नए म्यूजिक वीडियो के लिए अरिजीत सिंह के खूबसूरत गीत मरीज-ए-इश्क को रीक्रिएट किया है।

अरिजीत ने साल 2014 में आई फिल्म जिद के लिए इस गीत को रिकॉर्ड किया था और संयोगवश उस वक्त शारीब और तोशी ने ही इस गाने के लिए धुन तैयार की थी।

इस नए गीत को शारीब ने गाया है, जो फिल्म राज : द मिस्ट्री कन्टीन्यूज के गीत माही के लिए मशहूर हैं।

गाने के वीडियो में नेहा राणा को देखा जा सकता है। इसे इटली और ऑस्ट्रिया के विभिन्न स्थानों पर फिल्माया गया है। अमन प्रजापत ने इसे निर्देशित किया है और शाहरोज अली खान इसके निर्माता हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Shareeb — Toshi recreates Arijit Singh's hit song
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2S9bQtE

Post a Comment

0 Comments