डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जानकारी के मुताबिक कुलगाम के डीएच पोरा इलाके में दो से तीन आतंकी छिपे हुए हैं। सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन भी शुरू कर दिया है। बता दें कि शुक्रवार को ही पाकिस्तान की तरफ से कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया था। पाकिस्तान की इस गोलाबारी का भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया था।
Jammu and Kashmir: An encounter is underway between Police/Security Forces and terrorists at DH Pora in Kulgam. (visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/a7NUTY0R0f
— ANI (@ANI) April 11, 2020
Encounter: मुठभेड़ में शहीद हुए सेना के पांच जवान, 24 घंटों में 9 आतंकी भी ढेर
भारतीय सेना ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में टेरर लॉन्च पैड और गोले-बारूद रखने की जगहों को तबाह किया। टेरर लॉन्च पेड को निशाना बनाने के लिए इंडियन आर्मी ने आर्टिलरी गन का इस्तेमाल किया। पाकिस्तान की ओर से किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन के जवाब में भारतीय सेना ने ये कार्रवाई की है। पिछले रविवार को भी आतंकियों ने केरन सेक्टर से घुसपैठ की कोशिश की थी, लेकिन इंडियन आर्मी ने इस कोशिश को नाकाम करते हुए 5 आतंकियों को ढेर कर दिया था।
पाक ने किया सीजफायर का उल्लंघन, जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने तबाह कर दिए टेरर लॉन्च पैड
सोपोर में जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर ढेर
बुधवार (8 अप्रैल) को भी जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। बारामूला जिले के सोपोर इलाके में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक कमांडर को मार गिराया था। मारे गए आतंकी की पहचान सजाद नवाब डार के रूप में हुई थी। आतंकी के पास से कई सारे हथियार भी बरामद किए गए थे। 4 अप्रैल यानी शनिवार को भी कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया। साथ ही तीन जवान भी घायल हो गए थे।
जम्मू-कश्मीर: सोपोर में सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर को किया ढेर
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2yJr81d
via IFTTT

.
0 Comments