डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन ने नोवल कोरोना वायरस पर काफी हद तक काबू कर लिया है। हालांकि हर दिन वायरस से जुड़ी नई-नई चीजें सामने आ रही है। चीन के वूहान शहर को कोविड-19 का केंद्र कहा गया है। अब यहीं के लोगों का इलाज कर रहे दो डॉक्टर खुद भी संक्रमित होने से बच नहीं पाए। इन दोनों का चेहरा कोरोना के कारण काला पड़ गया है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डॉक्टर यी फेन और डॉक्टर हू वेइफेंग की त्वचा का रंग काला पड़ गया। ये दोनों वूहान के एक अस्पताल में कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे थे। दोनों जनवरी के अंतिम सप्ताह में  हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे। अब दोनों हालत सामान्य बताई जा रही है। दोनों को लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था। जब दोनों को होश आया तो खुद को पहचान नहीं पाए।

डॉक्टर्स के अनुसार कोविड-19 के इलाज के दौरान इन दोनों का लिवर वायरस के कारण काफी खराब हो गया है। लिवर में खराबी का असर इंसानों की त्वचा पर पड़ता है। डॉ. यी फेन ने कहा कि वो ठीक हो गए हैं, लेकिन चलने में फिलहाल सक्षम नहीं है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
China wuhan doctors skin colour has changed due to corona virus
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2RXl38q