लॉकडाउन: सहवाग के तीन उसूल- आवेदन, निवेदन और फिर दे दनादन...., देखें वीडियो

डिजिटल डेस्क। कोरोनावायरस के कारण देश में 21 दिन का लॉकडाउन जारी है। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सहवाग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, और वह अपने मजाकिया अंदाज से फैंस के बीच हमेशा सुर्खियां बटोरते हैं। दरअसल सहवाग ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए अपने इस वीडियो में 'लॉकडाउन' के दौरान लोगों से घर पर रहने की अपील की है और अपने तीन खास उसूलों के बारे में भी बताया है। 

वीडियो में सहवाग ने कहा, तीन उसूल हैं मेरे, पहला आवेदन, दूसरा निवेदन और फिर दे दनादन...। उन्होंने वीडियो में यही कैप्शन भी दिया है और लिखा है #StayHome। उनके इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं। वीडियो पर एक फैन ने कमेंट किया, लास्ट वाला बेस्ट है सर!। सहवाग के फैंस को उनका आखिरी उसूल 'दनादन' पसंद आ रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Teen Usool hain mere - Aavedan, Nivedan aur De Dana Dan #stayhome

A post shared by Virender Sehwag (@virendersehwag) on

सहवाग ने अपने जमाने में क्रिकेट पिच पर बल्ले से गेंदबाजों की खूब खबर ली। बल्ले से दनादन निकलते स्ट्रोक्स के जरिये उन्होंने फैंस का खूब मनोरंजन भी किया। अब 'लॉकडाउन' के दिनों में भी वह अपने फैंस का ख्याल रख रहे हैं। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
lockdown: virender Sehwag's three principles-Aavedan, Nivedan aur De Dana Dan, watch viral video
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2XtDpRF

Post a Comment

0 Comments