Coronavirus Disease: भारत के इन राज्यों में अब तक नहीं फैला कोरोना वायरस, जानें क्या है स्थिति

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन के वुहान शहर से अबतक दुनिया भर में फैल चुका कोरोनावायरस (coronavirus) तेजी से बढ़ता जा रहा है। Worldometer वेबसाइट के मुताबिक इस वायरस से रविवार दोपहर 12 बजे तक 12 लाख 3 हजार 30 मरीज संक्रमित हो चुके हैं। कुल 64 हजार 744 मरीजों की मौत हो गई है। जबकि 2 लाख 46 हजार 757 मरीज स्वस्थ हो गए हैं।

वहीं भारत में इस वायरस से रविवार दोपहर 12 बजे तक कोरोना से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 3671 पर पहुंचा गया है। इसके साथ ही अबतक 99 लोगों की मौत हो गई है। यह आकंड़े covid19india.org वेबसाइट ने जारी किए हैं। 283 मरीज स्वस्थ होने के बाद घर लौट गए हैं। जबकि 3289 मरीज अभी अस्पतालों में कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। कोरोना वायरस भारत के 30 राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश तक पहुंच चुका है। लेकिन देश के 7 ऐसे राज्य और केन्द्रशासित प्रदेश हैं जहां अबतक कोरोनावायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है। हांलाकि यहां की राज्य सरकारें पूरी तरह से सतर्क हैं। 

इन राज्यों में अब तक नहीं मिला कोरोना वायरस का एक भी संक्रमित मामला

क्रं. राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश संक्रमित भर्ती मरीज स्वस्थ मरीज मौत
1 नागालैंड 0 0 0 0
2 सिक्किम 0 0 0 0
3 मेघालय 0 0 0 0
4 त्रिपुरा 0 0 0 0
5 दमन द्वीप 0 0 0 0
6 दादरा नगर हवेली 0 0 0 0
7 लक्षद्वीप 0 0 0 0
कुल 7 0 0 0 0


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
coronavirus india live update Sikkim Nagaland Meghalaya Tripura Lakshadweep have no coronavirus infected patients
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3aOgLYc
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments