COVID-19 Alert: कोरोना संक्रमण से डर का माहौल, कई पुलिसकर्मियों ने मुंडवा लिया सिर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नोवल कोरोनावायरस के मामले देश में लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। बीते दिनों दिल्ली के निजामुद्दीन (Nizamuddin) इलाके में तबलीगी जमात (Tablighi Jamaat) के मरकज में कोविड-19 (COVID-19) पॉजिटिव केस सामने आने के बाद कोरोना (Corona) के केस का आंकड़ा कई गुना बढ़ गया है। इस बीच संक्रमण को लेकर जनता से लेकर पुलिसकर्मियों तक डर का माहौल है। मरकज के पास स्थित निजामुद्दीन स्टेशन (Nizamuddin Station) में तैनात कई पुलिसकर्मियों ने अपने सिर मुंडवा लिए हैं। 

10 से 15 पुलिसकर्मियों ने बाल मुंडवा लिए:
निजामुद्दीन थाने के करीब 10 से 15 पुलिसकर्मियों ने बाल मुंडवा लिए है। ऐसा कहा जा रहा है कि बालों के जरिए कोविड-19 (COVID-19) का इंफेक्शन तेजी से फैल सकता है। सुरक्षा को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने ऐसा किया है। वहीं विश्व हिंदू परिषद ने कहा कि जमात और उसके निजामुद्दीन मरकज की करतूतों की वजह से देश गंभीर संकट में है। विहिप ने कहा कि ऐसी स्थिति में मरकज पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। 

तबलीगी मुख्यालय कांधला में ड्रोन से तलाशे जा रहे संदिग्ध:
निजामुद्दीन मरकज तबलीगी जमात मुख्यालय से मौलाना साद (Maulana Saad) जब से गायब हुए, तब से यहां दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा टीमों की चहल-पहल बढ़ गयी है। शनिवार और रविवार को भी दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीमें जमात हेड क्वार्टर में पहुंची। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस इसलिए कर रही है ताकि, मौलाना साद जब तक क्वारंटाइन होम से निकल कर पुलिस के हाथ आयें, तब तक अपराध शाखा उनके खिलाफ तमाम सबूत जुटा ले। दूसरी ओर भले ही दिल्ली पुलिस ने अभी तक कांधला पुलिस से मदद न मांगी हो, मगर एहतियातन कांधला पुलिस इस मामले में ड्रोन निगरानी की मदद ले रही है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक खुद अपराध शाखा के डीसीपी ज्वाय टिर्की जमात मुख्यालय पहुंचे। साथ में कई एसीपी और इंस्पेक्टर भी मौजूद थे। कुछ घंटे रहकर पुलिस टीमों ने जमात मुख्यालय के चप्पे चप्पे को छाना। सूत्रों के मुताबिक मरकज के करीब सवा सौ साल के इतिहास में यह पहला मौका है, जब यहां इतनी बड़ी तादाद में एक साथ पुलिस वालों की इतनी बड़ी टीम के पांव पड़े हों। वरना यहां जमातियों के अलावा बाहरी परिंदे भी पर नहीं मार पाये थे।

 कोरोना वायरस से लड़ने OLX पर बिक रहा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, प्रशासन में हड़कंप

मौलाना साद गायब:
उल्लेखनीय है कि, जमात प्रमुख मौलाना मो. साद कांधलवी के खिलाफ दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने कोरोना जैसी त्रासदी के दौरान भी अपने यहां देशी विदेशी मौलाना-मौलवियों की भीड़ इकट्ठी की। जमात मुख्यालय में पहुंचे तमाम लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। इनमें से हजारों की संख्या में संक्रमित लोग देश के तमाम शहरों में फैल चुके हैं। केस दर्ज होने के बाद से ही मौलाना साद गायब हैं। मौलाना साद अपने बेटे मो. युसूफ साद और वकीलों के जरिये दिल्ली पुलिस के संपर्क में हैं। खुद अभी तक यह कहकर सामने नहीं आये हैं कि, वे एहतियातन क्वारंटाइन में हैं। अब पुलिस को इंतजार है मौलाना तक पहुंचने के लिए उनकी क्वारंटाइन अवधि के खत्म होने का। दिल्ली पुलिस अपराध शाखा सूत्रों के मुताबिक, शनिवार-रविवार को जमात मुख्यालय पहुंचकर वहां वीडियोग्राफी भी करवाई गयी। ताकि बतौर सबूत अदालत में पेश किया जा सके। या फिर क्वारंटाइन होम से बाहर आते ही कहीं मौलाना मो. साद कांधलवी दिल्ली पुलिस के माथे ही कोई नया आरोप न मढ़ दें।
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Novel coronavirus effects nizamuddin tablighi jamaat markaz delhi policeman bald himself for covid19 protection
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2UN3ERv
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments