डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नोवल कोरोनावायरस (Novel Coronavirus) के संक्रमण से अमेरिका में हाहाकार मचा हुआ है। इस महामारी की चपेट में आने से पिछले 24 घंटे में 1200 लोगों की मौत हो गई। न्यूयॉर्क स्थित ब्रोंक्स चिड़ियाघर एक बाघ भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। अमेरिका में 3 लाख से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 9600 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में अब तक 3,36,830 मामले सामने आए हैं, जबकि 9,618 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 17,977 लोग ठीक हो चुके हैं।
United States #Coronavirus deaths top 1,200 in last 24 hours: AFP news agency quoting Johns Hopkins tracker
— ANI (@ANI) April 6, 2020
दरअसल अमेरिका में न्यूयॉर्क शहर कोरोना सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां वायरस अब जानवरों को भी अपनी गिरफ्त में ले रहा है। न्यूयॉर्क सिटी में एक टाइगर कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। न्यूयॉर्क शहर में स्थित ब्रोंक्स ज़ू में एक बाघ कोरोनो टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है। चार साल की मादा मलय बाघ का नाम नादिया है, इसके साथ ही तीन अन्य बाघ और तीन अफ्रीकी शेर में भी कोरोना के लक्षण दिखे हैं।
Tiger at New York's Bronx Zoo tests positive for coronavirus
— ANI Digital (@ani_digital) April 5, 2020
Read @ANI Story | https://t.co/YBsiQBHfEC pic.twitter.com/RUCGsNaaxE
न्यूयॉर्क में महमारी की स्थिति गंभीर, चीन ने 1000 वेंटिलेटर दान किए
वहीं न्यूयॉर्क राज्य के गर्वनर एंड्रयू क्यूमो ने कोरोना वायरस महामारी को लेकर कहा, न्यूयॉर्क में संक्रमित मामलों की संख्या 1.1 लाख के पार हो गई है। एंड्रयू क्यूमो ने कहा कि न्यूयॉर्क राज्य में अभी भी वेंटिलेटर की कमी हो रही है। चीनी सरकार और न्यूयॉर्क में चीनी जनरल कांसुलेट की मदद में अलीबाबा पब्लिक वेलफेयर फाउंडेशन और जो त्सई फाउंडेशन आदि ने न्यूयॉर्क राज्य को 1000 वेंटिलेटर दान किए। क्यूमो ने चीन को और न्यूयॉर्क में चीनी महावाणिज्य दूतावास का आभार व्यक्त किया और कहा कि ये महामारी से लड़ने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। क्यूमो ने कहा कि न्यूयॉर्क राज्य में महामारी की गंभीरता अभी भी बढ़ रही है और अगले 5 से 8 दिनों में शीर्ष पर पहुंचने की उम्मीद है।
इस देश में बैन है ‘कोरोना’, नाम लिया तो होगी जेल, मास्क लगाने पर भी पाबंदी
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2R974fd

.
0 Comments