Covid19 Crisis: दवा मिलते ही ट्रंप के बदले सुर, कहा- थैंक्यू पीएम मोदी, हम कभी नहीं भूलेंगे ये मदद

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। नोवल कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus pandemic) के संकट से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका को हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन (Hydroxychloroquine) के निर्यात के लिए भारत सरकार ने मंजूरी दे दी है। मोदी सरकार के इस फैसले से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) काफी खुश हैं। बुधवार को ट्रंप ने ट्वीट कर भारत के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। ट्रंप ने भारत और पीएम मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा, संकट के समय भारत की इस मदद को कभी भुलाया नहीं जाएगा। बता दें कि, अमेरिका में पिछले 48 घंटे में कोरोना से 4000 लोगों की जान जा चुकी है। अब तक कोरोना संक्रमण के कुल 435,128 मामले सामने आ चुके हैं, इनमें से 14,795 लोगों ने अपनी जान गंवाई, जबकि 22,891 लोग ठीक हुए हैं।

अमेरिका में 24 घंटें में 2000 लोगों की मौत, मामलों का आंकड़ा 4 लाख पार

भारत की ओर से कोरोना के इलाज में कारगर मानी जा रही मलेरिया की दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दिए जाने के बाद ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, भारत की इस मदद को अमेरिका कभी नहीं भुला पाएगा। डोनाल्ड ट्रंप मोदी की तारीफ करते हुए कहा, मैं प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने हमारे अनुरोध पर दवा के निर्यात को मंजूरी दी। वह बड़े दिल वाले हैं। हम इस मदद को हमेशा याद रखेंगे।

ट्रंप ने ये भी कहा कि, चुनौतीपूर्ण समय में दोस्तों के बीच सहयोग की जरूरत होती है। हम हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन पर फैसले के लिए भारत और भारतवासियों का धन्यवाद करते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी का शुक्रिया करते हुए कहा, कोरोना के खिलाफ जंग में न सिर्फ भारत के लोगों की मदद के लिए बल्कि मानवता की मदद में शक्तिशाली नेतृत्व के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद।

ब्राजीली राष्ट्रपति ने मोदी को लिखी चिट्ठी, भारत की मदद को बताया 'संजीवनी बूटी'



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus pandemic in America Donald Trump Thanked India And PM Modi On Hydroxychloroquine
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2JPvvdv

Post a Comment

0 Comments