लॉकडाउन में ऑर्डर पहुंचाने के लिए Grofers 5000 लोगों की कर रही नियुक्ति

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऑनलाइन ग्रॉसरी प्लेटफॉर्म Grofers 5000 लोगों की नियुक्ति करेगी। देश भर में लॉकडाउन के बीच अपने ऑर्डर वाले माल पहुंचाने के लिए कंपनी यह नियुक्ति कर रही है। ग्रोफेर्स ने COVID-19 के प्रसार को रोकने के लिए 21-दिन के लॉकडाउन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने के लिए महानगरों में 100 से अधिक समाजों के निवासी कल्याण संघों (RWA) के साथ भागीदारी की है।

इस ऑनलाइन प्लेटफार्म पर ऐप के जरिये 15 लाख से अधिक लोग रोजाना ऑर्डर देने की कोशिश कर रहे हैं। कम स्टाफ की वजह से कंपनी 8 में से 1 ग्राहक को ही डिलीवरी दे पा रही है।

उल्लेखनीय है कि 24 मार्च से देश भर में 21 दिन का लॉकडाउन है, इसकी मियाद 14 अप्रैल को खत्म हो रही है। ऐसा ख़बरें आ रही हैं कि सरकार लॉकडाउन की अवधि बढ़ा सकती है। लॉकडाउन की अवधि के दौरान ज्यादातर लोग सामानों की ऑनलाइन डिलीवरी करा रहे हैं।

उधर, सरकार ने ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों के माध्यम से खाद्य, फार्मास्यूटिकल्स और चिकित्सा उपकरणों सहित आवश्यक सामानों की डिलीवरी की अनुमति दी है, लेकिन कंपनियों का कहना है कि कई बार पुलिस उनके स्टाफ बॉय को, डिलीवरी बॉय को रोककर परेशान करती है। कंपनियां फिलहाल नए ऑर्डर लेने के बजाये पहले पुराने ऑर्डर पर सामान पहुंचा रही है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Grofers to hire 5000 people over two weeks
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2RpRhZv
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments