हॉकी इंडिया 13 मई को ओलंपिक की तैयारियों पर चर्चा करेगा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हॉकी इंडिया आगामी बुधवार को ऑनलाइन विशेष कांग्रेस का आयोजन करेगा जिसमें राष्ट्रीय पुरुष एवं महिला हॉकी टीमों की टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों की स्थिति पर चर्चा की जाएगी। कोविड-19 महामारी के कारण टोक्यो ओलंपिक को अगले साल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमें इस समय बेंगलुरु के भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) सेंटर में सुविधाओं का लाभ उठा रही है और अपनी फिटनेस हासिल कर रही है।

बुधवार को होने वाले हॉकी इंडिया कांग्रेस सत्र में हॉकी इंडिया राष्ट्रीय चैंपियनशिप की स्थिति पर भी चर्चा होगी। कोविड-19 महामारी के कारण सभी राष्ट्रीय चैंपियनशिप को अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा कांग्रेस को संबोधित करेंगे। बैठक में राज्य चैंपियनशिपों का आयोजन और अगले साल से नए घरेलू ढांचा भी चर्चा के विषयों में शामिल हैं।

टोक्यो ओलंपिक खेलों का आयोजन इस साल 24 जुलाई से नौ अगस्त तक होना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे अगले साल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। अगले साल टोक्यो ओलंपिक खेलों का आयोजन 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होगा।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Hockey India to discuss preparations for Olympics on May 13
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2WBs3sN

Post a Comment

0 Comments