काबुल, 12 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में मंगलवार को एक आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 15 लोग मारे गए और 56 अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, कुज कुंअर जिले में एक पूर्व अफगान स्थानीय पुलिस अधिकारी का अंतिम संस्कार किया जा रहा था, तभी वहां तेज विस्फोट हुआ।
सूत्रों ने बताया कि मारे गए लोगों में से एक प्रांतीय परिषद के सदस्य अब्दुल्ला मलकजई थे।
विस्फोट में घायलों को गंभीर हालत में कुज कुंअर और प्रांतीय राजधानी जलालाबाद के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
किसी भी समूह ने अब तक इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2xVC2RD

.
0 Comments