कोविड-19 : इराक में 50 नए मामले, 3,193 हुआ कुल आंकड़ा

बगदाद, 16 मई (आईएएनएस)। इराक में कोरोनावायरस संक्रमण के 50 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 3 हजार 193 हो गई है। हेल्थ मिनिस्ट्री ने इस बात की जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने हेल्थ मिनिस्ट्री द्वारा शुक्रवार को जारी बयान के हवाले से कहा, देश में पिछले 24 घंटों में 2 हजार 921 टेस्टिंग कराई गई, जिसके बाद महामारी के पैर पसारने के बाद से यहां हुई कुल टेस्टिंग की संख्या बढ़कर 1 लाख 43 हजार 494 हो गई है।

हेल्थ मिनिस्ट्री के अनुसार, दर्ज किए गए नए मामलों में अधिकांश 31 इराक की राजधानी बगदाद से हैं, जबकि शेष बसरा में 13, सुलेमानीया में पांच और मेसैन में एक मामला सामने आया है।

हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा, महामारी के चलते अब तक कुल 117 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए कुल 2 हजार 89 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

इराक के हेल्थ मिनिस्टर हसन मोहम्मद अल-तमीमी ने इस बीच चेताते हुए कहा कि यदि लोगों ने लागू किए गए कड़े नियमों का पालन नहीं किया, तो कोरोनावायरस महामारी के मामलों में तेजी से वृद्धि के चलते जल्द ही अस्पतालों में और अधिक संक्रमित हुए मरीजों व संदिग्ध रोगियों को भर्ती नहीं की जा सकेगी।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Kovid-19: 50 new cases in Iraq, 3,193 total figures
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2WAuyg9

Post a Comment

0 Comments