डिजिटल डेस्क, मैड्रिड। स्पेन में सोमवार से सार्वजनिक परिवहन में यात्रा करने के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा। कोरोनावायरस महामारी की रोकथाम के मद्देनजर देश में लागू लॉकडाउन में धीरे-धीरे रियायत मिलने जा रही है। बीबीसी ने शनिवार को प्रधानमंत्री प्रेडो सांचेज के हवाले से कहा, सरकार अधिकतर परिवहन स्थानों पर 60 लाख मास्क वितरित करेगी, जबकि 70 लाख मास्क स्थानीय अधिकारियों को दिए जाएंगे।
कोविड-19 की उत्पत्ति: ट्रंप का दावा गलत! WHO ने बताया- चीनी लैब से नहीं, बल्कि यहां से आया कोरोना
स्पेन में सात सप्ताह में पहली बार शनिवार को वयस्क सड़क पर निकल सके। एक सप्ताह पहले 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए लॉकडाउन में रियायत दी गई थी। अन्य यूरोपीय देशों में भी लॉकडाउन के कड़े नियमों में छूट दी जा रही है। हालांकि, सोशल डिस्टेंसिंग बरकरार है। यहां के कुछ देशों ने दुकानों और सार्वजनिक परिवहन में मास्क लगाना अनिवार्य किया है।
Covid-19 Crisis: अमेरिका ने समय पर नहीं की कोरोना से मुकाबले की तैयारी
यूरोपीय देश इटली कोरोना की मार सहने वाला और इससे सबसे अधिक प्रभावित होने वाला देश बना है। इसके बाद क्रमश: ब्रिटेन और स्पेन का स्थान है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/35ByhgJ

.
0 Comments