कोटा से डीटीसी की बसों के जरिये दिल्ली पहुंचे 480 छात्र और छात्राएं

नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। कोटा से चले 480 छात्र दिल्ली पहुंच गये है। 40 बसों में सवार ये छात्र रविवार सुबह 5 बजे दिल्ली के कश्मीरी गेट बस अड्डे पर पहुंचे। यहां सभी छात्रों का मेडिकल परीक्षण किया गया । इसके बाद डीटीसी की बसों के जरिये इन छात्रों को अपने अपने घरों तक छोड़ा जा रहा है।

दिल्ली के परिवहन मंत्री गहलोत ने ट्वीट कर इस बात की सूचना दी है। उन्होंने बताया कि बच्चों को वापस लाने के दौरान सामाजिक दूरी के नियमों का सख्ती से पालन किया गया। एक बस में अधिकतम 20 बच्चे सवार होकर वापस लौटे।

इस से पहले परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया था कि सभी छात्र-छात्राओं को कश्मीरी गेट में मेडिकल परीक्षण के बाद ही उनके घर भेजा जाएगा। गौरतलब है कि कश्मीरी गेट बस अड्डे पर हेल्प डेस्क बनाया गया था। यहां छात्रों को घर ले जाने में सहायता के लिए डॉक्टर, पुलिसकर्मी और परिवहन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

ध्यान रहे कि ये छात्र कोटा में मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी करने के लिए गये थे लेकिन कोरोना वायरस की वजह से देश में लागू बंदी की वजह से घर नही लौट पा रहे थे । जिसकी वजह से ये लोग कई सप्ताह से वहां फंस गए थे ।

इधर, दिल्ली में उनके अभिभावक दिल्ली सरकार से बार-बार इन छात्र और छात्राओं को वापस लाने के लिये गुहार लगा रहे थे। इसके बाद शनिवार को दिल्ली सरकार ने डीटीसी की 40 बसों को कोटा के लिए रवाना किया।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
480 students and students from Kota reached Delhi via DTC buses
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2SwNVo3

Post a Comment

0 Comments