डिजिटल डेस्क, विशाखापट्टनम। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एलजी पॉलिमर्स इंडस्ट्री में केमिकल गैस लीकेज होने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। यह घटना गुरुवार विशाखापट्टनम के आरआर वेंकटपुरम गांव में घटी। फिलहाल घटनास्थल पर राहत कार्य जारी है।
Andhra Pradesh: 3 persons, including one child, dead after chemical gas leakage at LG Polymers industry in RR Venkatapuram village, Visakhapatnam. pic.twitter.com/zs4oWuN2KA
— ANI (@ANI) May 7, 2020
आरआर वेंकटपुरम में स्थित विशाखा एलजी पॉलिमर्स इंडस्ट्री से गुरुवार सुबह खतरनाक जहरीली गैस का रिसाव हुआ है। जिसके कारण फैक्ट्री के तीन किलोमीटर तक का इलाका प्रभावित है। गैस लीकेज की घटना से पूरे शहर में तनाव का माहौल है। स्थानीय प्रशासन और नेवी ने फैक्ट्री के आस-पास के करीब पांच गांवों को खाली कराया गया है। सैकड़ों लोगों को सिर दर्द, आंखों में जलन, उल्टी और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। पुलिस, फायर टेंडर और ऐंबुलेंस मौके पर मौजूद हैं।
Sun Brightness: पहले से कम चमक रहा है सूरज, पांच गुना कम हुई रोशनी, वैज्ञानिक भी हैरान
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3ba56lX
via IFTTT

.
0 Comments