मप्र में दर्दनाक हादसा: गुना में मजदूरों से भरे ट्रक और बस के बीच जोरदार टक्कर, 8 की मौत, 50 से ज्यादा घायल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। लॉकडाउन के कारण अन्य राज्यों में फंसे गरीब मजदूर लगातार अपने घर जाने की कोशिश में लगे हुए हैं और जगह-जगह हादसों का शिकार भी हो रहे हैं। अब मध्य प्रदेश के गुना में एक्सीडेंट में आधा दर्जन से ज्यादा मजदूरों की जान चली गई है, जबकि कई घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, गुना में मजदूरों से भरे ट्रक और एक बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिससे करीब आठ मजदूरों की मौत हो गई जबकि, 50 से ज्यादा हो गए हैं।

Accident: मुजफ्फरनगर में प्रवासी मजदूरों को बस ने कुचला, 6 की मौत, पैदल जा रहे थे बिहार

महाराष्ट्र से यूपी जा रहे थे मजदूर
बताया जा रहा है कि, ये सभी प्रवासी मजदूर अपने परिवार के साथ ट्रक पर सवार होकर महाराष्ट्र से अपने घर उत्तर प्रदेश जा रहे थे। बुधवार देर रात मध्य प्रदेश के गुना में उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गुना के कैंट थाना इलाके के ट्रक और यात्री बस के बीच जबरदस्त टक्कर के बाद चीख-पुकार मच गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए। 8 मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
एक्सीडेंट होते ही ट्रक ड्राइवर घटना स्थल से फरार हो गया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पायी है। 
औरंगाबाद: मालगाड़ी से कटकर 16 मजदूरों की मौत, 5-5 लाख के मुआवजे का ऐलान

औरंगाबाद में मालगाड़ी से कटकर 16 मजदूरों की मौत
 
गौरतलब है कि, कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र के औरंगाबाद में शुक्रवार सुबह ( 8 मई) रेलवे ट्रैक पर सो रहे प्रवासी मजदूरों को मालगाड़ी ने कुचल दिया था, हादसे में 16 की मौत हो हुई थी, जबकि तीन लोग घायल हुए। ये सभी मजदूर मध्य प्रदेश के उमरिया और शहडोल जिले के रहने वाले थे और उनके गांव जानेवाली ट्रेन पकड़ने के लिए जालना से औरंगाबाद पैदल जा रहे थे। लगभग 36 किलोमीटर पैदल चलने के बाद वे थक गए। आराम करने के लिए सटाना शिवार इलाके में रेलवे ट्रैक पर ही सो गए और सुबह मालगाड़ी की चपेट में आ गए। हालांकि रेल मंत्री ने घटना की जांच के आदेश दिए। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुआवजे का ऐलान किया था।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Accident in Madhya Pradesh Truck Collided with bus Many labourers dead and injured UP Maharashtra Lockdown
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3bu10Fw
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments