क्रिकेट: धोनी के प्रशंसकों की मांग, दाढ़ी कटवाएं पूर्व कप्तान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी का हाल ही में अपनी बेटी जीवा के साथ खेलते हुए एक वीडियो आया था जिसमें उनके चेहरे पर बढ़ी हुई सफेद दाढ़ी दिखाई दे रही थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर तमाम तरह की बातें हुई थीं। कुछ लोगों ने कहा था कि उनका पसंदीदा खिलाड़ी अब बूढ़ा हो गया है। अब उन्हीं प्रशंसकों की ख्वाहिश है कि धोनी दाढ़ी कटवाएं और अपने पुराने लुक में आएं।

इसके लिए उनके प्रशंसकों ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर एक मुहिम भी चलाई है जिसका नाम दिया गया है। हैशटैग टेकदविनिंगस्ट्रोक एंड ब्रेक हिज बियर्ड। इस समय सभी खिलाड़ी लॉकडाउन में हैं जिसके कारण उनके बाल और दाढ़ी बढ़ गई है। कुछ खिलाड़ियों ने अपनी पत्नियों की मदद से बाल कटवाए जिनमें भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा भी शामिल हैं।

धोनी की दाढ़ी का वीडियो आने के बाद प्रशंसकों ने धोनी को बूढ़ा बताया था लेकिन उनकी मां ने बीडीक्रिकटाइम से कहा था, मैंने उनका नया लुक देखा है, लेकिन वो इतने भी बूढ़े नहीं हुए हैं। कोई भी बच्चा अपनी मां के लिए बूढ़ा नहीं होता।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Demand for Dhoni's fans, former captain gets shave
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3d225Wk

Post a Comment

0 Comments