क्रिकेट: शास्त्री ने कहा- विश्व कप और द्विपक्षीय टूर के बीच द्विपक्षीय सीरीज पसंद करूंगा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री का कहना है कि एक बार जब क्रिकेट वापस आए तो पूरे विश्व का ध्यान द्विपक्षीय सीरीज खेलने पर होना चाहिए। कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए मार्च से ही क्रिकेट बंद है। इस बीमारी के कारण ही द्विपक्षीय सीरीज के अलावा आईपीएल जैसे घरेलू टूर्नामेंट भी रद्द कर दिए गए हैं। साथ ही इसी साल अक्टूबर-नवंबर में आस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप पर भी काले बादल मंडरा रहे हैं।

शास्त्री का कहना है कि इस समय विश्व में होने वाले तमाम अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट्स पर ध्यान देने के बजाय सभी क्रिकेट बोडरें को घरेलू क्रिकेट की वापसी पर जोर देना चाहिए। शास्त्री ने अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, मैं इस समय विश्व में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट्स पर ध्यान नहीं दूंगा। घर में रहिए और यह सुनिश्चित करिए की घरेलू क्रिकेट सामान्य स्थिति में लौट आए। सभी स्तरों पर क्रिकेट चाहे वो अंतर्राष्ट्रीय स्तर हो या प्रथम श्रेणी.. सभी मैदान पर वापसी करेंगे।

कोच ने कहा, यह सबसे अहम चीज है। दूसरी बात, क्रिकेट को द्विपक्षीय सीरीज से शुरू करें। अगर हमें (भारत) विश्व कप की मेजबानी और द्विपक्षीय टूर में से किसी एक चुनना पड़ेगा तो हम द्विपक्षीय सीरीज को चुनेंगे। उन्होंने कहा, बजाय इसके कि 15 टीम आएं बेहतर होगा कि एक टीम आए और एक-दो मैदानों पर द्विपक्षीय सीरीज खेले। शास्त्री ने कहा, यह हर देश के लिए घरेलू क्रिकेट पर ध्यान देने का मौका है और इसे ही सबसे ज्यादा अहमियत दी जानी चाहिए।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Will like bilateral series between World Cup and bilateral tour: Shastri
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2AzGW7X

Post a Comment

0 Comments