फ्रांस के अस्पतालों में कोरोना संक्रमित मरीजों की भर्ती में गिरावट

पेरिस, 23 मई (आईएएनएस)। फ्रांस के अस्पतालों में कोरोनावायरस संक्रमण से ग्रस्त हुए मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट के साथ ही फ्रेंच हेल्थ सर्विस पर पड़े दबाव में कमी आई है। आधिकारिक डेटा से इस बात की जानकारी मिली।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शुक्रवार को जारी हुए आधिकारिक डेटा के हवाले से कहा, 200 मरीजों की दैनिक गिरावट के साथ वर्तमान में कुल 17 हजार 383 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं।

हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा, अस्पताल में भर्ती कुल मरीजों में से 1 हजार 701 को इंटेंसिव केयर में रखा गया है। पिछले 24 घंटों में इसमें भी 44 मरीजों की दैनिक गिरावट देखी गई है।

देश में महामारी के शुरू होने के बाद से अब तक 1 लाख 38 लोगों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है, जिनमें से उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ्य हुए 64 हजार 209 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा कि कुल मिलाकर कोविड-19 से जुड़ी मौतों का आंकड़ा सोमवार को अपडेट किया जाएगा। हालांकि, फ्रांस में गुरुवार तक कोरोनावायरस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 28 हजार 215 दर्ज की गई थी।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Fall in recruitment of corona infected patients in French hospitals
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2Tz3OuR

Post a Comment

0 Comments