डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। कोरोनावायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वहीं अमेरिका लगातार जानलेवा महामारी के लिए चीन तो दोषी ठहरा रहा है। इस बीच विदेश मंत्री माइक पोम्पियो (Mike Pompeo) ने चीन पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर चीन पर कोरोनावायरस की वैक्सीन की रिसर्च चुराने का आरोप लगाया है। पोम्पियो ने कहा, हम इसकी निंदा करते हैं।
चीन ने वायरस का जन्म हुआ
अन्य ट्वीट में माइक पोम्पियो ने लिखा कि चीन से वायरस का जन्म हुआ है। उसी के कारण दुनियाभर में ये वायरस फैल गया। चीन ने दुनिया को कोविड-19 से जुड़ी जानकारी बताने से इनकार कर दिया, जिस कारण आज से मुश्किल पैदा हुई है।
महमारी पर झूठ बोलते हैं पोम्पियो: चीनी प्रवक्ता
इससे पहले चीन विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनइंग ने कोरोनावायरस पर अमेरिकी राजनीतिज्ञों की बातों का खंडन किया था। उन्होंने कहा था कि चीन को दोषी ठहराने का कोई आधार और तर्क नहीं है। चुनइंग ने आगे कहा था कि माइक पोम्पियो आए दिन झूठ बोलते हैं। वायरस के स्त्रोत का आकलन विज्ञान और तथ्यों के आधार पर किया जाना है।
WHO ने दी चेतावनी, कहा- कभी खत्म नहीं हो सकता कोरोना वायरस
अमेरिका में अबतक 85 हजार 813 लोगों की मौत
कोरोनावायरस का सबसे ज्यादा असर अमेरिका में देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में वायरस के चलते 1745 लोगों ने अपनी जान गवा दी है। इसके साथ यहां मौतों का आंकड़ा 85 हजार 813 हो गया। वहीं अबतक 1 करोड़ से अधिक लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3cBEnjF

.
0 Comments