डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नोवल कोरोना वायरस महामारी के चलते हुई मौतों का वैश्विक आंकड़ा 2 लाख 92 हजार के पार चला गया है। जबकि अब तक 43 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। बुधवार सुबह तक पूरी दुनिया में कोरोना के 43 लाख 42 हजार 453 मामले सामने आए हैं। इनमें से अब तक 2 लाख 92 हजार 893 लोगों की मौत हुई है, जबकि 16 लाख 2 हजार 443 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। महामारी से हुई मौतों के मामले में अमेरिका सबसे आगे हैं। इसके बाद संक्रमण के कारण हुई 20 हजार से अधिक मौतों वाले देशों में स्पेन, ब्रिटेन, इटली और फ्रांस का स्थान है।
चीन के हुबेई प्रांत में कोई नया मामला नहीं
चीन के हुबेई प्रांत में मंगलवार को कोरोना का कोई नया मरीज नहीं मिला। प्रांत के हेल्थ कमीशन ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। हुबेई में अब तक कोरोना वायरस से हुई मौतों का आंकड़ा 4 हजार 512 है, जिसमें 3 हजार 869 मौतें अकेले वुहान में हुई हैं। वहीं, हुबेई में महामारी से अब तक 68 हजार 134 लोग संक्रमित हुए हैं, जिसमें से 50 हजार 339 अकेले वुहान के हैं।
कोरोना वायरस ने सबसे ज्यादा तबाही अमेरिका में मचाई है। यहां अब तक 14 लाख 8 हजार 636 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 83 हजार 425 की जान चली गई जबकि 2 लाख 96 हजार 746 मरीज ठीक हो चुके हैं। यूनाइटेड स्टेट में महामारी से सबसे बुरा हाल न्यूयॉर्क का है। यहां अब तक 3 लाख 48 हजार 655 मरीज मिले हैं। इनमें से 27 हजार 175 लोगों ने अपनी जान गंवाई है और 2 लाख 62 हजार 750 मरीज ठीक हुए हैं।
न्यूयॉर्क में लगाया गया 'ट्रंप डेथ क्लॉक'
न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वॉयर पर एक बिलबोर्ड लगाया गया है, जिसे 'ट्रंप डेथ क्लॉक' नाम दिया गया है। इसे लगाने वाले लोगों का कहना है, यह क्लॉक उन मौतों की गिनती कर रहा है, जिन्हें संक्रमण फैलने के बाद समय पर जरूरी कदम उठाने से बचाया जा सकता था। जानकारी के अनुसार, फिल्ममेकर यूजीन जेर्की ने इस घड़ी को डिजाइन किया है। सोमवार तक इस घड़ी के अनुसार 48 हजार से ज्यादा ऐसी मौतें हुई हैं जिन्हें बचाया जा सकता था।
कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश
| देश | संक्रमित | मौत | ठीक हुए |
| अमेरिका | 14,08,636 | 83,425 | 2,96,746 |
| स्पेन | 2,69,520 | 26,920 | 1,80,470 |
| रूस | 2,32,243 | 2,116 |
43,512 |
|
ब्रिटेन |
2,26,463 | 32,692 | उपलब्ध नहीं |
|
इटली |
2,21,216 | 30,911 | 109,039 |
| फ्रांस | 1,78,225 | 26,991 | 57,785 |
| ब्राजील | 1,78,214 | 12,461 | 72,597 |
|
जर्मनी |
1,73,171 | 7,738 | 1,47,200 |
| तुर्की | 1,41,475 | 3,894 | 98,889 |
| ईरान | 110,767 | 6,733 | 88,357 |
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3fCGpSu

.
0 Comments