Coronavirus in india: 24 घंटे में मिले 3722 नए मरीज, 134 की मौत, अब तक 78 हजार से ज्यादा केस सामने आए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में नोवल कोरोना वायरस के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। हर दिन हजारों की संख्या में नए मरीज मिल रहे हैं। गुरुवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, देश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 3,722 नए मामले सामने आए हैं और 134 मौतें हुई हैं। इसी के साथ भारत में संक्रमण के कुल मामलों का आंकड़ा 78,003 तक पहुंच गया है। जिनमें से 2,549 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 26,235 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। देश में ऐक्टिव केसों की कुल संख्या 49,219 है।

Corona Effect: ट्विटर का ऐलान- अब हमेशा के लिए घर से काम कर सकेंगे कर्मचारी

राजस्थान में कोरोना के 66 नए केस सामने आए और एक की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या 4,394 हो गई और मौतों का आंकड़ा बढ़कर 122 हो गया। 1697 एक्टिव केस हैं। अबतक 2575 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

ओडिशा में गुरुवार सुबह तक कोरोना संक्रमण के 73 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 611 हो गई। इन 73 लोगों में से 71 लोग दूसरे प्रदेशों से लौटकर आए हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus in india Live Update COVID19 cases Total positive cases deaths in india news Health Ministry
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/35Wwe6Z
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments