Coronavirus in India: 24 घंटे में 3970 नए केस और 103 की मौत, संक्रमितों का आंकड़ा 86 हजार के करीब

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों का आंकड़ा 86 हजार के करीब पहुंच गया है। शनिवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की जारी रिपोर्ट के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 3,970 नए मरीज पाए गए हैं और 103 की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना के कुल मामले 85 हजार 940 हो गए हैं। इनमें से अब तक 2752 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 30 हजार 153 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 53 हजार 35 एक्टिव केस हैं।

संकट के बीच ट्रंप ने निभाई दोस्ती, भारत को वेंटिलेटर्स देने का ऐलान, कहा- मिलकर कोरोना को हराएंगे

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार-

  • शुक्रवार सुबह (15 मई) बीते 24 घंटों के दौरान 3967 नए केस सामने आए और 100 लोगों ने जान गंवाई। 
     
  • गुरुवार सुबह (14 मई) तक बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 3,722 नए मामले सामने आए और 134 मौतें हुई थीं। 
     
  • बुधवार सुबह (13 मई) तक पिछले 24 घंटें में कोविड-19 के 3525 नए मरीज मिले थे और 122 की मौत हुई थी। 
     
  • मंगलवार सुबह (12 मई) तक देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3604 मरीज मिले थे और 84 मौतें हुई थीं।


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus in india Live Updates Total COVID19 positive cases deaths in India Health Ministry Delhi maharashtra corona latest news
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2WYw0Iw
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments