डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूरी दुनिया के साथ भारत में भी कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। केंद्र और राज्य सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद कोरोना वायरस अब तक देश के 26 राज्यों में पैर पसार चुका है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 71 लोगों की मौत हुई और 2,293 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही सोमवार सुबह 8 बजे तक भारत में संक्रमित लोगों की संख्या 42533 हो गई है, जबकि 1,373 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 11,707 लोग स्वस्थ हुए हैं और 29,453 लोग कोरोना के कारण अस्पतालों में भर्ती हैं।
बता दें कि देश में आज से Lockdown-3 का तीसरा फेज शुरू हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार शाम को लॉकडाउन को लेकर नई गाइड लाइन जारी थी। इसके तहत देश में 17 मई तक लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई है। नई गाइड लाइन के अनुसार रेड जोन वाले जिलों में पूरी तरह से लॉकडाउन रहेगा। वहीं ग्रीन जोन में कुछ राहत दी जाएगी, लेकिन ग्रीन जोन से रेड जोन में आने-जाने पर सख्ती के साथ पाबंदी रहेगी।
महाराष्ट्र में संक्रमण के सबसे ज्यादा 12,974 मामले
भारत में संक्रमण के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में हैं। यहां संक्रमण के 12,974 मामले हैं, जबकि राज्य में 548 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में दूसरे स्थान पर गुजरात है, यहां संक्रमण के मामले 5,428 हैं। साथ ही 290 लोगों की मौत हुई है। तीसरे स्थान पर राजधानी दिल्ली है, यहां संक्रमण के मामले 4,549 हैं और मरने वालों की संख्या 64 है। मरने वालों की संख्या मध्यप्रदेश में तुलनात्मक रूप से अधिक है। यहां मरने वालों की संख्या 156 है और 2,846 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3aZ80d5
via IFTTT

.
0 Comments