डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में नोवल कोरोना वायरस (Novel Coronavirus) के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। अब देश में कोरोना संक्रमितों का आकड़ा 40 हजार के करीब पहुंच गया है। रविवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 2644 केस सामने आए हैं, जबकि 83 लोगों की मौत हुई है।
2644 new COVID19 positive cases, 83 deaths in the last 24 hours: Ministry of Health and Family Welfare https://t.co/CLH0EA5QEV
— ANI (@ANI) May 3, 2020
देश में अबतक कोरोना के कुल 39,980 केस सामने आए हैं। इनमें से 1301 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 10,632 लोग ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। कुल मामलों में 28,046 केस ऐक्टिव हैं।
कोविड-19 की उत्पत्ति: ट्रंप का दावा गलत! WHO ने बताया- चीनी लैब से नहीं, बल्कि यहां से आया कोरोना
राजस्थान में रविवार सुबह तक कोरोना के 31 नए केस सामने आए। जिसके साथ राज्य में मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 2803 हो गई।
31 new #COVID19 positive cases have been reported in Rajasthan till 9 am today. Total positive cases in the state stand at 2803: Health Department, Rajasthan pic.twitter.com/qgiotmDOcS
— ANI (@ANI) May 3, 2020
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3aVwR1h
via IFTTT

.
0 Comments