COVID19: राहुल गांधी आज करेंगे नोबेल विजेता अभिजीत बनर्जी से चर्चा, कोरोना संकट और अर्थव्यवस्था पर होगी बात

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज सुबह 9 बजे अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी से बातचीत करेंगे। कोरोना और अर्थव्यवस्था पर राहुल अलग-अलग क्षेत्रों के एक्सपर्ट से चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने 30 अप्रैल को भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गर्वनर रघुराम राजन से बातचीत कर यह सीरीज शुरू की थी। 

साल 2019 में मिला था नोबेल पुरस्कार
अभिजीत बनर्जी एक प्रख्यात भारतीय-अमेरिकी अर्थशास्त्री है। यह वर्तमान में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में इकोनॉमिक्स के फोर्ड फाउंडेशन इंटरनेशनल प्रोफेसर है। बनर्जी को उनकी पत्नी एस्थर डुफ्लो और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर माइकल क्रेमर के साथ वैश्विक गरीबी को कम करने के लिए प्रायोगिक दृष्टिकोण के लिए 2019 में अर्थशास्त्र का नोबल पुरस्कार दिया गया था। 

रघुराम राजन से सबसे पहले की थी बात
बता दें इससे पहले कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष आरबीआई के पूर्व गर्वनर रघुराम राजन से बात की थी। इस बातचीत में रघुराम राजन ने कहा था कि गरीबों की मदद करना जरूरी है। जिसके लिए केंद्र सरकार को करीब 65 हजार करोड़ रुपए खर्च करने होंगे। 
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus lockdown rahul gandhi conversation with nobel prize winner abhijit banerjee
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3b67sSS
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments