Economic Package: कहां और कैसे होगा 20 लाख करोड़ का इस्तेमाल? आज बताएंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोना के कारण उभरी वित्तीय समस्याओं को दूर करने और इकोनॉमी को बूस्ट करने के लिए केंद्र सरकार ने आर्थिक मदद करने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था की गाड़ी को पटरी पर लाने के लिए मंगलवार रात देश के नाम अपने संबोधन में 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की  घोषणा की। अब इस पैकेज का इस्तेमाल कहां और कैसे होगा इसकी जानकारी आज (बुधवार)  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देंगी। वित्त मंत्री बताएंगी, पैकेज से किन क्षेत्रों को कितनी राशि दी जाएगी और इसका इस्तेमाल कैसे किया जाएगा।

Economic Package: पीएम ने देश की आर्थिक व्यवस्था को लगाया 20 लाख करोड़ का मरहम, जानें किस देश ने कितना पैकेज दिया

आर्थिक पैकेज भारत की जीडीपी का लगभग 10 प्रतिशत
प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना संकट से जूझ रहे देश के विभिन्न वर्गों के लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा की जोकि भारत की जीडीपी का लगभग 10 प्रतिशत है। इस पैकेज में लैंड, लेबर, लिक्विडिटी और लॉज सभी पर बल दिया गया है। संबोधन के दौरान पीएम ने कहा, 20 लाख करोड़ रुपए का ये पैकेज, साल 2020 में आत्मनिर्भर भारत अभियान को एक नई गति देगा। उन्होंने कहा, एक्सपर्ट बताते हैं कोरोना लंबे समय तक जिंदगी का हिस्सा बना रहेगा, लेकिन हम अपने लक्ष्यों को दूर नहीं होने देंगे। 

राहत पैकेज में किसानों श्रमिकों को भी मिलेगा लाभ
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, यह आर्थिक पैकेज कुटीर उद्योग, लघु, मंझोले उद्योग, एमएसएमई के लिए है, जो करोड़ों लोगों की आजीविका का साधन हैं। जो आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का मजबूत आधार है। यह आर्थिक पैकेज देश के उस श्रमिक और किसान के लिए है, जो हर मौसम में देशवासियों के लिए दिन-रात परिश्रम करते हैं। यह आर्थिक पैकेज मध्यम वर्ग के लिए है, जो ईमानदारी से टैक्स देकर देश के विकास में योगदान देता है। यह पैकेज आर्थिक जगत के लिए है जो भारत के आर्थिक विकास को बुलंदी देते हैं। आगे वित्त मंत्री के स्तर से इस आर्थिक पैकेज की विस्तार से जानकारी दी जाएगी।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Finance Minister Nirmala Sitharaman Live Update 20 Lakh Crore Package how will be used Details of Economic package
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3crYRLR
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments