डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया में कोरोना वायरस का कहर जारी है। दुनिया में अब तक 42,74,656 संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 2,87,670 लोगों ने कोरोना संक्रमण के कारण अपनी जान गवाई है। यानी वैश्विक मृत्यु दर लगभग 7 से 7.5% है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन मंगलवार को बताया कि हमारी मृत्यु दर दुनिया में सबसे कम है। आज मृत्यु दर लगभग 3.2% है, कई राज्यों में यह इससे भी कम है। उन्होंने कहा कि हम लगातार देख रहे हैं, हमारी रिकवरी रेट हर रोज बेहतर हो रही है। आज हमारी रिकवरी दर 31.7% है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में 3604 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है और 84 लोगों ने अपनी जान गवाई है। राहत की बात यह है कि पिछले दो दिन से मौतों का आंकड़ा 100 से ऊपर था, जिसमें गिरावट हुई है। इसी के साथ देश में अब तक कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 70 हजार 756 हो गई है। इनमें से 40 हजार 8 ऐक्टिव केस हैं। अब तक 22 हजार 454 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि कुल 2,293 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश
| देश | संक्रमित | मौतें | ठीक हुए |
| अमेरिका | 13,85,893 | 81,796 | 2,62,225 |
| स्पेन | 2,68,143 | 26,744 | 1,77,846 |
| रूस | 2,32,243 | 2,116 | 43,512 |
| ब्रिटेन | 2,23,060 | 32,065 | उपलब्ध नहीं |
| इटली | 2,19,814 | 30,739 | 1,06,587 |
| फ्रांस | 1,77,423 | 26,643 | 56,724 |
| जर्मनी | 1,72,576 | 7,661 | 1,45,617 |
| ब्राजील | 1,69,594 | 11,653 | 67,384 |
| तुर्की | 1,39,771 | 3,841 | 95,780 |
| ईरान | 1,09,286 | 6,685 | 87,422 |
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3cvhGxy
via IFTTT

.
0 Comments