India Weather: इस साल चार दिन की देरी से केरल पहुंचेगा मानसून, 5 जून को देगा दस्तक-IMD

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में इस साल देरी से मानसून की शुरुआत होगी। केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून आने में करीब चार दिन की देरी हो सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मानसून के दक्षिणी राज्य में 5 जून तक आने की संभावना है। वहीं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 20 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है।

केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत सामान्य तारीख 1 जून थी। इसकी तुलना में इस साल चार दिन की देरी की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, ± 4 की मॉडल त्रुटि के साथ केरल में मानसून पांच जून तक आएगा। 

मौसम: ओडिशा में चक्रवाती तूफान की आशंका, 12 जिलों में अलर्ट

गौरतलब है कि, मानसून को लेकर मौसम विभाग का अनुमान पिछले 15 सालों में सिर्फ 2005 को छोड़ दें, तो हमेशा सही रहा है। पिछले साल मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था, केरल में मानसून 6 जून तक आएगा। मानसून 8 जून को केरल पहुंच गया था। वहीं, 2018 में 29 मई को मानसून के केरल पहुंचने का अनुमान लगाया था, उसी दिन पहुंचा। केरल में मानसून का आगमन देश में चार महीने के बारिश के मौसम की आधिकारिक शुरुआत है।

ओडिशा में चक्रवाती तूफान की आशंका
मानसून से पहले देश में चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान अम्फान घुमड़ रहा है। जिसके चलते ओडिशा के 12 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Onset of southwest monsoon IMD says Monsoon to hit Kerala on 5 June Monsoon in India weather rains Bhopal
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3cGTJn2
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments