डिजिटल डेस्क, जम्मू। जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में सेना ने शनिवार को जैश के दो आतंकियों को ढेर कर दिया। आतंकियों के साथ मुठभेड़ में कर्नल और मेजर समेत सेना के पांच जवान भी शहीद हो गए। शहीद कर्नल का नाम आशुतोष शर्मा है जो कि 21 राइफल्स यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर थे। अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी। फिलहाल पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। गाड़ियों की मूवमेंट पर रोक लगा दी है। पूरे इलाके में इंटरनेट सुविधा बंद कर दी गई है।
आतंकियों ने लोगों को बना रखा था बंधक
एक अधिकारी ने बताया कि सेना को हंदवाड़ा के छांजीमुल्लाह गांव में दो विदेशी आतंकियों के एक घर में छिपे होने की सूचना मिली थी। आतंकियों ने घर के लोगों को बंधक बनाकर रखा था। जिसके बाद सेना के पांच और जेके पुलिस के एक जवान ने फंसे लोगों को निकालने के लिए उस घर में प्रवेश किया। इन लोगों को सुरक्षाबलों ने छुड़वा लिया। हालांकि इस ऑपरेशन में सेना के दो अफसर समेत पांच जवान शहीद हो गए। शहीद होने वालों में कर्नल आशुतोष के अलावा, मेजर अनुज, सब इंस्पेक्टर शकील काजी, एक लांस नायक और एक राइफलमैन शामिल हैं। 21 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आशुतोष शर्मा को पिछले ही साल दूसरी बार सेना मेडल मिला था। वे गार्ड्स रेजिमेंट से थे और इलाहाबाद के रहने वाले थे।
Colonel Ashutosh Sharma, Commanding Officer of 21 Rashtriya Rifles unit lost his life in an encounter yesterday with terrorists in Handwara area of Jammu and Kashmir. He had been part of several successful counter-terrorist operations in the past. pic.twitter.com/0buVlo9shj
— ANI (@ANI) May 3, 2020
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3b2sMbD
via IFTTT

.
0 Comments