ऑडियो डिवाइस: Mi True Wireless Earphones 2 भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी Xiaomi (शाओमी) ने स्मार्टफोन के अलावा मार्केट में कई कैटेगिरी में अपने प्रोडक्ट्स को उतारा है। वहीं अब कंपनी ऑडियो प्रोडक्ट्स की कैटेगरी में एक नया डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी 8 मई को Mi True Wireless Earphones 2 (एमआई ट्रू वायरलैस ईयरफोन 2) को लॉन्च करेगी। हाल ही में कंपनी ने इस डिवाइस को लेकर एक टीजर जारी किया है। 

Huawei Y9s जल्द हो सकता है लॉन्च, अमेजॅन पर हुआ लिस्ट

Samsung Galaxy M21 की कीमत में हुई कटौती, जानें नई कीमत

ट्वीट के जरिए दी जानकारी 
Xiaomi इंडिया के हेड मनु कुमार जैन ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया है। 7 सेकेंड के इस वीडियो में True wireless earphones की झलक देखने को मिलती है। इस पोस्ट में लिखा है कि, कंपनी 8 मई को एक अल्ट्रा कूल प्रोडक्ट भी लॉन्च करेगी। 

कीमत
वैसे बता दें कि Mi True Wireless Earphones 2 को इसी साल मार्च में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था। इस डिवाइस की कीमत EUR 80 (करीब 6,600 रुपए) है। लेकिन हालांकि भारतीय बाजार में इस प्रोडक्ट की कीमत कुछ कम हो सकती है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Mi True Wireless Earphones 2 may be launched in India soon
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3djxkMl

Post a Comment

0 Comments