MP Accident: गुना में फिर सड़क हादसा, तीन मजदूरों की मौत, एक दर्जन से ज्यादा हुए घायल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के गुना में फिर सड़क हादसा हुआ, जिसमें कम से कम तीन मजदूरों की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से ज्यादा घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को गुना में एक ट्रक की दो वाहनों से जोरदार भिड़ंत हो गई। एक्सीडेंट में घर वापसी कर रहे तीन प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई है। ये मजदूर महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे थे। गुना बाइपास पर हुई इस सड़क दुर्घटना में करीब 14 लोग घायल भी हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Migrants Movement: औरंगाबाद हादसे पर SC ने कहा- अगर मजदूर ट्रैक पर सो जाए तो क्या कर सकते हैं?

गुना सड़क हादसे में यूपी के 8 मजदूरों की मौत
दरअसल लॉकडाउन के कारण अन्य राज्यों में फंसे गरीब मजदूर लगातार अपने घर जाने की कोशिश में लगे हुए हैं और जगह-जगह हादसों का शिकार भी हो रहे हैं। इससे पहले बुधवार रात गुना में मजदूरों से भरे ट्रक और एक बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई थी। जिससे करीब आठ मजदूरों की मौत हुई जबकि, 54 लोग घायल हुए थे। यूपी के सीएम योगी ने हादसे में जान गंवाने वाले यूपी के मजदूरों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए 50,000 हजार रुपये के मुआवजे का ऐलान किया था।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Madhya Pradesh Accident Many Dead And Several Injured in Road Accident in Guna Coronavirus lockdown migrant workers
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2z1xDNu
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments