अपकमिंग: Realme Narzo 10 और Narzo 10A भारत में 11 मई को होंगे लॉन्च, कंपनी ने दी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme (रियलमी) ने बीते दिनों नई सीरीज Narzo (नारजो) की लॉन्चिंग को लेकर जानकारी दी थी। जिसके अनुसार Narzo 10 (नारजो 10) और Narzo 10A (नारजो 10ए) को 21 अप्रैल को लॉन्च किया जाना था। हालांकि कोरोनावायरस (COVID- 19) लॉकडाउन के चलते कंपनी को लॉन्च  डेट स्थगित करनी पड़ी। वहीं अब कंपनी ने इसकी नई लॉन्च डेट कर घोषणा कर दी है। 

कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर जानकारी दी है कि Narzo 10 और Narzo 10A  स्मार्टफोन भारतीय बाजार में 11 मई को दोपहर 12.30 बजे लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए लॉन्च किए जाएंगे। इस लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और YouTube पेज पर देखा जा सकेगा।

Moto Razr पर मिलेगा 10 हजार रुपए तक कैशबैक, आज होगी पहली बिक्री

मिड रेंज होंगे दोनों फोन
आपको बता दें कि, इन स्मार्टफोन्स को लेकर अब तक कई सारी जानकारी सामने आ चुकी हैं। बीते दिनों आई एक रिपोर्ट के मुताबिक इस सीरीज को मिड रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। इन दोनों फोन की कीमत 15,000 रुपए के आस-पास रखी जा सकती है। 

लीक स्पेसिफिकेशन
लीक रिपोर्ट के अनुसार Realme Narzo 10 सीरीज में 6.5 इंच स्क्रीन मिलेगी और इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89.8 प्रतिशत है। नई सीरज में 'ए-क्लास प्रोसेसर' दिया जाएगा। फोन की तस्वीर से पता चलता है। एक फोन में वर्टिकल डिजाइन के साथ ट्रिपल रियर और दूसरे में क्वाड लेंस कैमरा दिया जाएगा।

दोनों ही स्मार्टफोन्स Android 10 पर आधारित होंगे और इनमें USB Type C चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में  4GB रैम और 6GB रैम ऑप्शन मिलेंगे। जबकि Narzo 10a को 3GB रैम और 4GB रैम के साथ बाजार में उतारा जा सकता है।

Aarogya Setu App पूरी तरह है सुरक्षित, निजता में नहीं लगा सकता कोई सेंध

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा भी दिया जा सकता है। इसमें प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल दिया जाएगा। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर दिया गया है। दोनों फोन्स में 5000mAh की बैटरी मिलेगी। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Realme Narzo 10 & Narzo 10A to launch in india on may 11, Company confirmed
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2L9xWIH

Post a Comment

0 Comments