चीन में टैंकर विस्फोट, 18 की मौत

बीजिंग, 14 जून (आईएएनएस) चीन के झेजियांग प्रांत में एक टैंकर में विस्फोट होने के कारण करीब 18 लोग मारे गए, जबकि 160 से अधिक अन्य घायल हो गए। यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शेनयांग-हाइको एक्सप्रेसवे के वेनलिंग सेक्शन में एक गांव के पास शनिवार शाम को टैंकर में विस्फोट हुआ।

वहीं दूसरा विस्फोट तब हुआ जब एक्सप्रेस-वे के पास एक वर्कशॉप पर विस्फोट के बाद हवा उड़ा ट्रक जा गिरा।

इन विस्फोटो में आवासीय इमारत और कारखाने के वर्कशॉप को काफी नुकसान पहुंचा है।

मौके पर करीब 100 से अधिक अग्निशमन के कर्मचारियों को राहत-बचाव कार्य के लिए भेजा गया।

रविवार की सुबह तक अस्पताल में कुल 166 घायल लोगों का इलाज चल रहा था।

बचाव व तलाशी अभियान जारी है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Tanker explosion in China, 18 killed
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2Yvnb9P

Post a Comment

0 Comments