बीजिंग, 14 जून (आईएएनएस)। चीनी स्वास्थ्य प्राधिकरण ने रविवार को कहा कि उन्हें शनिवार को चीन के मेनलैंड पर कोविड-19 के नए 57 पुष्ट मामलों की रिपोर्ट मिली। इनमें से 38 में घरेलू स्तर पर संक्रमण फैला था, जबकि 19 बाहर से लाए गए लोग हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, नेशनल हेल्थ कमिशन ने अपने डेली रिपोर्ट में कहा कि घरेलू स्तर पर मिले मामलों में से 36 बीजिंग और दो मामले लिओनिंग प्रांत के हैं।
वहीं कमिशन के अनुसार, इस संक्रमण से शनिवार तक किसी के मौत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2UEzkIs

.
0 Comments