दुनियाभर में कोविड-19 के मामले 90 लाख के पार: जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी

वॉशिंगटन, 23 जून (आईएएनएस)। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार, वैश्विक स्तर पर कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 90 लाख का आंकड़ा पार कर गई है। वहीं इस घातक वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या 471,000 से अधिक हो गई है।

विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने ताजा अपडेट में खुलासा किया कि मंगलवार सुबह तक दुनिया में कुल मामलों की संख्या 90,73,386 हो चुकी थी, जबकि मौतों की संख्या बढ़कर 4,71,591 हो गई।

सीएसएसई के अनुसार, 2,310,786 मामलों और 120,393 मौतों के साथ अमेरिका लगातार दुनिया का सबसे अधिक कोविड-19 प्रभावित देश बना हुआ है। यहां कोरोना के संक्रमण और उससे हुई मौतों की संख्या दुनिया में सर्वाधिक है।

वहीं ब्राजील 1,106,470 संक्रमण और 51,271 मौतों के साथ दुनिया का दूसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है।

सीएसएसई के आंकड़ों के मुताबिक मामलों के संदर्भ में, रूस(591,465) तीसरे नंबर पर है। उसके बाद भारत (4,25,282), ब्रिटेन (306,761), पेरू (257,447), चिली (2,46,963), स्पेन (2,46,504), इटली (2,38,720), ईरान (2,07,525), फ्रांस (1,97,381), जर्मनी (1,91,768), तुर्की (1,88,897), मैक्सिको (1,85,122), पाकिस्तान (1,81,088), सऊदी अरब (1,61,005), बांग्लादेश (1,15,786), कनाडा (1,03,418) और दक्षिण अफ्रीका (1,01,590) हैं।

वहीं 10 हजार से अधिक मौतों वाले अन्य देशों में ब्रिटेन (42,731), इटली (34,657), फ्रांस (29,666), स्पेन (28,324), मैक्सिको (22,584) और भारत (13,699) हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Covid-19 cases cross 90 million worldwide: Johns Hopkins University
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3hVzXXR

Post a Comment

0 Comments