डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में नोवल कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी बीच आज (8 जून) से देश में अनलॉक 1.0 (Unlock 1.0) के दूसरे चरण की शुरुआत हो गई है। सरकार ने 1 जून को लॉकडाउन 5 (Lockdown 5.0) यानी अनलॉक 1.0 की शुरुआत की थी। इसी के दूसरे फेज़ में सोमवार से देश में धार्मिक स्थल, रेस्तरां और शॉपिंग मॉल खुलने की इजाजत दी गई है। हालांकि इस दौरान कई तरह की पाबंदियां भी होंगी।
अनलॉक 1-फेज 2 LIVE Update:
- भोपाल में कंटेनमेंट जोन के अलावा अन्य जगहों पर स्थित शॉपिंग मॉल, होटल और रेस्तरां आज से खुल सकेंगे, लेकिन सभाओं पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
Shopping malls, hotels and restaurants situated outside containment zones can open from today. However, there will be a complete ban on gatherings: Tarun Pithode, District Collector, Bhopal #MadhyaPradesh
— ANI (@ANI) June 8, 2020
- पंजाब के लुधियाना में जगराओं दुर्गा माता मंदिर में लोगों ने की पूजा-अर्चना।
#WATCH Punjab: Prayers being offered at Durga Mata Mandir near Jagraon Bridge in Ludhiana, as government has allowed reopening of places of worship from today. pic.twitter.com/BkH5JOwECT
— ANI (@ANI) June 8, 2020
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर मंदिर में पूजा-अर्चना की।
Gorakhpur: Chief Minister Yogi Adityanath offers prayers at Gorakhnath Temple.
— ANI UP (@ANINewsUP) June 8, 2020
Government has allowed re-opening of places of worship from today. pic.twitter.com/tugUioZ59h
- जामा मस्जिद भी खोल दी गई है।
Delhi: Jama Masjid has been re-opened today for devotees, as the Ministry of Home Affairs has allowed opening of places of worship from today with certain precautionary measures amid #COVID19 outbreak. pic.twitter.com/jw1dSsDqBh
— ANI (@ANI) June 8, 2020
धार्मिक स्थलों में प्रवेश के लिए इन नियमों का पालन करना जरूरी होगा...
- लोग एक-दूसरे से 6 फीट की दूरी रहें।
- मास्क लगाना, सैनिटाइजर, आरोग्य सेतु ऐप।
- साबुन से हाथ धोने का इंतजाम।
- गाड़ी में ही उतारने होंगे जूते-चप्पल।
- प्रार्थना या इबादत के लिए घर से चटाई लाना होगा।
- मूर्तियां और किताब छूने की इजाजत नहीं, प्रसाद भी नहीं मिलेगा।
- भजन-कीर्तन का सामूहिक कार्यक्रम नहीं होगा।
शॉपिंग मॉल के लिए दिशा-निर्देश...
- एक दुकान पर एक वक्त में 5 लोग ही मौजूद रह सकेंगे।
- लिफ्ट और एस्केलेटर्स में सीमित लोगों की एंट्री होगी।
- फूड कोर्ट में आधी ही सीटें भरी जाएंगी।
- मल्टीप्लेक्स या किड्स प्ले एरिया और शोरूम में चेंजिंग एरिया भी बंद रहेंगे।
होटल या रेस्तरां के लिए नियम...
- मास्क, सैनिटाइजर, आरोग्य सेतु ऐप जरूरी।
- ग्राहकों के लिए साबुन से हाथ धोने का इंतजाम।
- डिस्पोज़ेबल मेन्यू और नैपकिन का इस्तेमाल।
- हर इस्तेमाल के बाद टेबल को सैनिटाइज करना होगा।
- ऑर्डर और पेमेंट ऑनलाइन करने पर जोर।
- पार्किंग में गाड़ियों को सैनिटाइज करना जरूरी।
इन राज्यों में फिलहाल बंद रहेंगे मॉल और धार्मिक स्थल
देश के कई हिस्सों में धार्मिक स्थल, मॉल और रेस्तरां खोल दिए गए हैं, लेकिन राज्यों ने भी अपनी-अपनी गाइडलाइन जारी की है। महाराष्ट्र और झारखंड में धार्मिक स्थल और मॉल फिलहाल बंद रहेंगे। हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी मॉल बंद रहेंगे। जम्मू-कश्मीर में धार्मिल स्थल नहीं खोले जा रहे हैं। राजस्थान में भी धार्मिक स्थल नहीं खोले जा रहे हैं, लेकिन होटल रेस्तरां और मॉल खोल दिए गए हैं। यूपी के गाजियाबाद में भी मॉल नहीं खुलेंगे। वहीं काशी विश्वनाथ मंदिर को भी नहीं खोलने का फैसला लिया गया है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3eVxb2s
via IFTTT

.
0 Comments