वैश्विक कोरोना मामले 77 लाख के पार, 4.3 लाख की मौत

वॉशिंगटन, 14 जून (आईएएनएस)। जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार, वैश्विक कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 77 लाख से अधिक हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 4.3 लाख के करीब है।

विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने ताजा अपडेट में खुलासा किया है कि रविवार की सुबह तक कुल मामलों की संख्या 7,764,977 थी, जबकि मरने वालों की संया 4,29,666 थी।

सीएसएसई के अनुसार, 20,74,082 मामलों और 1,15,402 मौतों के साथ अमेरिका कोविड -19 संक्रमण और मौतों की संख्या में दुनिया में अब भी टॉप पर है।

वहीं ब्राजील 8,50,514 संक्रमणों के साथ दूसरे स्थान पर है।

सीएसएसई के आंकड़ों से पता चलता है कि इसके बाद रूस (5,19,458), भारत (3,08,993), यूके (2,95,828), स्पेन (2,43,605), इटली (2,36,651), पेरू (2,20,749), फ्रांस (1,93,746), जर्मनी (1,87,267), ईरान (1,84,955), तुर्की (1,76,677), चिली (1,67,355), मैक्सिको (1,42,690), पाकिस्तान (1,32,405), सऊदी अरब (1,23,308) और कनाडा (1,00,043) का नंबर आता है।

वहीं मौतों के मामले में 42,720 कोविड-19 मौतों के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है वह ब्रिटेन से आगे निकल गया है।

10 हजार से अधिक मौतों वाले अन्य देशों में यूके (41,566), इटली (34,223), फ्रांस (29,377), स्पेन (27,136) और मैक्सिको (16,448) हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Global corona cases cross 77 lakhs, 4.3 lakh deaths
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/30F6riR

Post a Comment

0 Comments