All Party Meeting: दिल्ली में कोरोना से निपटने के लिए अमित शाह ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना के कारण हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। यहां मरीजों की संख्या 41 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमण का प्रसार लगातार बढ़ता ही जा है। वहीं बैठकों का दौर भी जारी है। इसी बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में कोरोना वायरस से निपटने के लिए सभी दलों के नेताओं से सुझाव लेने की तैयारी की है। शाह ने आज सोमवार (15 जून) को सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

कोरोना की रोकथाम के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा
बैठक में भाजपा, कांग्रेस और सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के प्रदेशस्तरीय नेता मौजूद रहेंगे। दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने अमित शाह का संदेश मिलने पर बैठक में शामिल होने की बात कही है। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में अमित शाह सभी दलों के नेताओं से दिल्ली में कोरोना को काबू में करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों के बारे में चर्चा करेंगे।

रविवार को भी शाह ने की उच्च स्तरीय बैठक
गृहमंत्री अमित शाह रविवार को भी पूरी तरह एक्शन मोड में रहे। उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। इस दौरान दिल्ली में कोरोना की अधिक से अधिक टेस्टिंग कराने पर गृहमंत्री ने जोर दिया। वहीं चार-चार डॉक्टरों की तीन टीमें भी गठित हुई है। यह टीम दिल्ली में कोविड 19 के मद्देनजर कीं गईं सुविधाओं की पड़ताल कर जरूरी सिफारिशें सरकार तक पहुंचाएगी।

गृहमंत्री ने निजी अस्पतालों में कोविड के लिए आरक्षित 60 प्रतिशत बेडों के रेट तय करने का निर्देश दिया है। केंद्र सरकार की पहल पर रेलवे ने दिल्ली को पांच सौ रेल कोच में मौजूद आठ हजार बेड भी देने का फैसला किया है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Meeting of all political parties LIVE Updates Amit Shah calls all party meeting review Coronavirus situation in Delhi
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3dXY9qe
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments