डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। कोरोना संकट के बीच भी जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सेना का ऑपरेशन लगातार जारी है। कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार सुबह (10 जून) से जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। जिले के सुगू इलाके में कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों का ऑपरेशन अभी भी चल रहा है।
#UPDATE Two unidentified terrorists have been killed in the encounter in Sugoo area of Shopian district. Police and security forces are carrying out the operation. Operation is going on: Jammu & Kashmir Police. (Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/We3SDOvQ4x
— ANI (@ANI) June 10, 2020
J&K: शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 5 आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी
शोपियां में मारे गए 9 आतंकी
सोमवार को (8 जून) शोपियां के पिंजूरा इलाके में मुठभेड़ के दौरान 4 आतंकी मारे गए थे। कश्मीर पुलिस को पिंजूरा इलाके में आतंकियों के मूवमेंट की खबर मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों की घेराबंदी के बीच सोमवार को आतंकियों ने जंगली इलाके में भागने की कोशिश की। इसी दौरान मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को ढेर कर दिया।
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में चार आतंकी ढेर, 24 घंटे में सुरक्षाबलों ने मार गिराए 9 आतंकवादी
2 हफ्ते में 6 टॉप कमांडर्स समेत 22 आतंकी मारे गए
इससे पहले रविवार को भी शोपियां के रेबेन इलाके में पांच आतंकी ढेर किए गए थे। जम्मू-कश्मीर के DGP दिलबाग सिंह ने सोमवार (8 जून) को बताया था, शनिवार से रविवार तक यानी दो दिन में हिज्बुल मुजाहिदीन के 9 आतंकियों को ढेर किया गया। बीते दो हफ्तों के दौरान 9 बड़े ऑपरेशन चलाए गए इस दौरान 6 टॉप कमांडर्स समेत 22 आतंकी मारे गए हैं।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2XOPYqL
via IFTTT

.
0 Comments