चंडीगढ़, 20 जून (आईएएनएस)। महामारी को देखते हुए एक हरियाणा सरकार ने रविवार को होने जा रहे सूर्य ग्रहण पर ऐतिहासिक शहर कुरुक्षेत्र में लोगों का आगमन रोकने के लिए कर्फ्यू लगा दिया है।
शनिवार को अधिकारियों ने इस प्रतिबंधात्मक आदेश की जानकारी दी।
एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि कुरुक्षेत्र में ब्रह्म सरोवर घाट पर कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सूर्य ग्रहण के समय 10.20 बजे से 1.47 बजे के बीच लोगों को अपने घरों से ही पूजा करने की अपील की गई है।
जिला मजिस्ट्रेट द्वारा आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत 21 जून तक ब्रह्म सरोवर और सन्निहित सरोवर के एक किमी के दायरे में लोगों की आवाजाही पर और मेला लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
अधिकारी ने कहा कि 21 जून को शाम 4 बजे तक इलाके में कर्फ्यू लागू रहेगा।
बता दें कि पहले देश भर से श्रद्धालु सूर्य ग्रहण पर पिंड दान करने और अन्य अनुष्ठान करने के लिए ब्रह्म सरोवर पर आते थे।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3fFSqpt

.
0 Comments