डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग और कुलगाम जिले शनिवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस दौरान सुरक्षाबलों ने चार आंतकवादियों को ढेर कर दिया है। फिलहाल दोनों ही जगहों पर ऑपरेशन जारी है। कुलगाम जिले के निपोरा इलाके में घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच फायरिंग शुरू हो गई। मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।
#UPDATE — Two unidentified terrorists have been neutralised in the ongoing encounter. Search underway. Further details shall follow: Kashmir Zone Police https://t.co/DZyZnKNKpp
— ANI (@ANI) June 13, 2020
जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि, कुलगाम के निपोरा में तीन आतंकी छिपे हुए हैं। जिसके बाद भारतीय सेना के जवानों ने कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान आतंकियों की ओर से फायरिंग कर दी गई। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। काफी देर तक चले मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। एक और आतंकी को घेर रखा है। सर्च ऑपरेशन जारी है।
वहीं अनंतनाग जिले के लल्लन इलाके में भी सुरक्षाबलों के ज्वाइंट ऑपरेशन में दो आतंकी मारे गए हैं। सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।
Jammu and Kashmir: A joint operation was launched in early hours today on intelligence input in Lallan of Anantnag district. Cordon was laid & contact established. Firefight ensued. Two terrorists eliminated. Operation in progress.
— ANI (@ANI) June 13, 2020
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3cSrykk
via IFTTT

.
0 Comments