तारीफ: चहल ने कुलदीप से कहा, आपकी तरह गेंदबाजी करने की कोशिश करता हूं भाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम की स्पिन जोड़ी युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव टीम में जगह बनाने के लिए एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा करते रहते हैं लेकिन मैदान के अंदर और बाहर दोनों के बीच अच्छी आपसी समझ है। चहल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह न्यूजीलैंड के बेहतरीन बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल को अपनी शानदार लेग स्पिन पर बोल्ड कर देते हैं। चहल की यह लेग स्पिन गुप्टिल का ऑफ स्टम्प ले उड़ती है और बल्लेबाज देखते रह जाते हैं।

चहल ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ये अहसास। इस पर कुलदीप ने कमेंट करते हुए लिखा, शानदार गेंदबाजी सरजी। इस पर चहल ने जवाब दिया, आपकी तरह गेंदबाजी करने की कोशिश करता हूं छोटे भाई। वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने भी इसमें अपने मजाकिया लहजे में कमेंट किया, तुम्हारा पैर लाइन के पार चला गया था, नो बाल। चहल ने गेल को जवाब देते हुए कहा, हा हा, अंकल, रात का असर अभी तक गया नहीं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Chahal told Kuldeep, I try to bowl like you brother
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3fl4lJb

Post a Comment

0 Comments