जम्मू-कश्मीर: अवंतीपोरा के पंपोर में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर, मुठभेड़ जारी

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। लद्दाख में सीमा पर चीन के साथ जारी संघर्ष के बीच जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ भी लगातार सेना का ऑपरेशन चल रहा है। गुरुवार सुबह से अवंतीपोरा के पंपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। कार्रवाई के दौरान एक आतंकी मारा गया है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम और अनंतनाग में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 4 आतंकियों को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर में शोपियां जिले के तुरकावनगाम इलाके में मंगलवार सुबह (16 जून) मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया था। शोपियां जिले में जून महीने में अब तक कुल 17 आतंकवादी मारे गए हैं। इससे पहले शनिवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग और कुलगाम जिले में हुई मुठभेड़ में चार आंतकी ढेर हुए थे। कुलगाम के निपोरा इलाके में दो आतंकवादी मारे गए थे। वहीं अनंतनाग जिले के लल्लन इलाके में भी सुरक्षाबलों के ज्वाइंट ऑपरेशन में हिज्बुल मुजाहिद्दीन से जुड़े दो आतंकी मारे गए थे।

जम्मू-कश्मीरः शोपियां में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को किया ढेर, इस साल 94 आतंकी मारे गए

अब तक में मारे गए 30 आतंकी 

1 जून- नौशेरा में घुसपैठ की कोशिश करते हुए 3 पाकिस्तानी आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया।

2 जून- पुलवामा के त्राल में 2 आतंकी ढेर।

3 जून- पुलवामा के कंगन इलाके में मारे गए 3 आतंकी।

5 जून- राजौरी के कालाकोट में एक आतंकी मारा गया।

7 जून- शोपियां के रेबेन इलाके में एनकाउंटर में पांच आतंकवादी ढेर हुए थे। 

8 जून- शोपियां के पिंजूरा इलाके में मुठभेड़ के दौरान चार आतंकी मारे गए थे। 

10 जून- शोपियां में एनकाउंटर में पांच आतंकी ढेर। मारे गए आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे।

13 जून- अनंतनाग और कुलगाम में चार आंतकवादी ढेर हुए।

16 जून- शोपियां के तुरकावनगाम इलाके में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया।

18 जून- अवंतीपोरा के पंपोर में एनकाउंटर में एक आतंकी मारा गया।


 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Jammu Kashmir Encounter at Meej in Pampore area Awantipora Security Forces killed terrorist Search operation
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2Ya2Ojh
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments