श्रीनगर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़

श्रीनगर, 21 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर शहर में रविवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई।

पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशिष्ट जानकारी के बाद सुरक्षा बलों ने गिल्ली कदल (जूनीमार) क्षेत्र में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

पुलिस ने कहा, जैसे ही सुरक्षा बलों ने छिपे हुए आतंकवादियों की घेराबंदी की, उन्होंने मुठभेड़ शुरू कर दी, जो अभी भी चल रही है।

अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर श्रीनगर शहर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं।

कथित तौर पर क्षेत्र में दो से तीन आतंकवादी छिपे हुए हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के इलाकों में प्रतिबंध भी लगाए गए हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Encounter between militants and security forces in Srinagar
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2AKP7yF
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments