किस्सा: रोहित ने बताया, जब धवन तीसरी स्लिप में खड़े होकर अचानक गाने लगे थे जोर-जोर से गाना ...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शिखर धवन और रोहित शर्मा कई सालों से भारतीय टीम के लिए सलामी जोड़ी की जिम्मेदारी निभाते आ रहे हैं। यह दोनों मैदान के अंदर ही नहीं मैदान के बाहर भी अच्छी साझेदारी शेयर करते हैं। BCCI ने शुक्रवार को अपने ट्विटर पर ओपन नेट्स विद मयंक (अग्रवाल) के दूसरे एपिसोड की एक वीडियो शेयर की जहां रोहित ने धवन की मैदान पर ही गाना गाने की एक घटना को शेयर किया है। 

रोहित ने बताया, हम 2015 में बांग्लादेश में खेल रहे थे। मैं पहली स्लिप में खड़ा था और धवन तीसरी स्लिप में। अचानक वह जोर-जोर से गाना गाने लगे। गेंदबाज रनअप ले चुका था और बल्लेबाज तमीम इकबाल हैरान हो गए। वह समझ नहीं पाए की आवाज कहां से आ रही है।

रोहित ने कहा, हो सकता है कि मैं इस समय उस तरह का मजाकिया नहीं लग रहा होऊंगा, लेकिन जब यह मैदान पर हुआ तो हम सभी जोर-जोर से हंसने लगे थे। BCCI ने इस एपिसोड का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, जब जटजी और हिटमैन बात करें तो सिर्फ मनोरंजन के सिवाए कुछ नहीं होता।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Rohit Sharma Shares funny incident, When Shikhar Dhawan started singing in the middle of a match
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2BHn6rX

Post a Comment

0 Comments