शोक: फिल्म काई पो चे अभिनेता और क्रिकेटर देशमुख ने कहा, कभी नहीं सोचा था कि सुशांत आत्महत्या करेंगे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। युवा क्रिकेटर दिग्विजय देशमुख ने फिल्म काई पो चे में सुशांत राजपूत के साथ कमा किया था। वह अपने सहकलाकार की आत्महत्या करने की खबर सुन सदमे में हैं। 34 साल के सुशांत रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस के मुताबिक उन्होंने आत्महत्या की है। उनके घर में काम करने वालों ने पुलिस को सूचना दी थी।

देशमुख ने 2013 में आई फिल्म में अली का किरदार निभाया था। उन्होंने कहा कि वह अभी भी सुशांत की मौत की खबर को पचा नहीं पा रहे हैं। दोनों ने स्क्रीन पर भी और पर्दे के बाहर भी क्रिकेट खेली थी। देशमुख ने कहा कि, उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि सुशांत इस तरह का कदम उठाएंगे। देशमुख ने कहा, मैं अभी भी सदमे में हूं। मुझे लगातार उन्हें याद कर रहा हूं। मैं कुछ भी समझ नहीं पा रहा हूं। हमने पर्दे के बाहर भी काफी समय बिताते थे। कभी नहीं सोचा था कि वह इस तरह का कदम उठाएंगे। उनकी मानसिकता कभी ऐसी नहीं थी।

देशमुख ने सुशांत की हाल ही की फिल्म का जिक्र किया जिसमें उन्होंने एक ऐसे पिता का किरदार निभाया था जो अपने बेटे की जिंदगी बचाने के लिए लड़ता है। आईपीएल-2020 में मुंबई इंडियंस की टीम में चुने गए देशमुख ने कहा कि लोगों को कभी पता नहीं चलेगा कि सुशांत के दिमाग में क्या चल रहा था। उन्होंने कहा, उनकी हाल ही की फिल्म छिछोरे में उन्होंने इन्हीं सब चीजों को लेकर संदेश दिया था। उन्होंने पर्दे पर अपने बेटे को इसके बारे में बताया था और दुर्भाग्यवश आज उन्होंने ही ऐसा कर लिया। लेकिन हम कभी नहीं समझ सकते कि वो किस स्थिति से गुजरे होंगे।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Never thought Sushant would commit suicide: Kai Po Che actor Deshmukh
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3e3VM5k

Post a Comment

0 Comments